Skip to main content



ज़रूरी काम है लेकिन रोज़ाना भुल जाता हूँ मुझे तुम से मोहब्बत है बताना भुलजाता हूँ !तेरी गलियो मे फिरना इतना अच्छा लगता है मै रास्ता याद रखता हूँ ठिकाना भुलजाता हूँ !!बस इतनी बात पर मै लोगो को अच्छा नही लगता मै नेकी कर तो देता हूँ जतानाभुल जाता हूँ!
शरारत ले के आंखो मे वो तेरा देखना तौबा मै तेरी नज़रो पे जमी नज़रे झुकाना भुलजाता हूँ!!
मोहब्बत कब हुई कैसे हुई सब याद है मुझको मै कर के मोहब्बत को भुलाना भुलजाता हूँ!!!

Comments

Popular posts from this blog

जमाना था न ये दिलकश, तेरे दीदार से पहले

जमाना था न ये दिलकश, तेरे दीदार से पहले । दीवाना हो गया था दिल, तेरे इजहार से पहले ।। कभी हाँ की,कभी न की, वो तेरी कशमकश तौबा । हजारों रंग वो आना, तेरे रूखसार पे पहले ।। जो तेरी आंख ...