Skip to main content

जमाना था न ये दिलकश, तेरे दीदार से पहले

जमाना था न ये दिलकश, तेरे दीदार से पहले
दीवाना हो गया था दिल, तेरे इजहार से पहले ।।

कभी हाँ की,कभी न की, वो तेरी कशमकश तौबा ।
हजारों रंग वो आना, तेरे रूखसार पे पहले ।।

जो तेरी आंख ने कहदी , जुवानी थी नहीं मुमकिन ।
कहानी अर्श तक पहुंची,तेरे इकरार से पहले ।।

हुराने-खुल्द सा होके, विसाल-ए- वक्त वो आना ।
खिले गुल दश्त-ओ-सहरा में, रूत-ए-वहार से पहले ।।

झरोंखों से निगाह मिलना वो कुछ लम्हे रूमानी थे ।
न जाने खो गए वो क्यों मेरे ऐतवार से पहले ।।

निगाहों से उतर कर रूह में, तुम रूह हो बैठे ।
सुना देखा नहीं ये फन, किसी फनकार से पहले ।।

कि जब वायदे मुनहसिर था तेरा जीना मेरा मरना ।
ये जां बाकी रही फिर क्यों तेरे इनकार से पहले ।।

                             ------------ दीपक
DOWNLOAD OUR SAYRI APP

Comments

Popular posts from this blog