पाकिस्तानी कलाकारो के देश निकाले पर विचार
https://twitter.com/sachinsachhi
पाकिस्तानी कलाकारो का भारत
छोडने की बात पर कई राजनीतिक पार्टियो और बड़ी बड़ी हस्तियों के बयानो को सुनकर
हैरानी होती है तर्क दिया जाता है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नही बोलते। बड़ा
अजीब लगता है अरे भाई वो कलाकार है अपना काम करते है और कर्म ही धर्म है यही हमारी
संस्क्रति हमे सिखाती है फिर इन लोगो को परेशान करने का हमारा क्या मतलब। ये तो
हथियार लेकर हमारे देश मे घुसपैठ नही करते है जो लोग घुसपैठ करते है ना ही ये
कलाकार भारत के विरूद्ध कुछ बोलते है जो बोलते है और करने वालो का साथ देते है
उनका तो कुछ कर नही पा रहे. जो अमेरिका पाकिस्तान को हमेशा से फंड़िग करता रहा है
उस देश के राष्ट्रपति को आप स्वागत करते है क्यो उनका विरोध नही होता। चीन जो
पाकिस्तान का घनिष्ठ मित्र है जो पाकिस्तान को हथियार उपलब्ध कराता है जिन्हे वो
भारत के खिलाफ प्रयाग कर रहा है उसके साथ आप अरबो रुपयों का व्यापार करते है क्यों
खत्म नही करते। रही बात पाकिस्तान की, जब पूरी तरह रिश्ते खत्म करने है तो ये सारे
व्यापार और समझौते खत्म क्यो नही कर देते जिस दिन हम ये सब खत्म कर देंगे उस दिन
इन कलाकारो को देश से खदेड़ के बाहर निकालने का औचित्य बनता है ये कमजारो और निहत्थो
पर वार करके देशभक्ति का प्रदर्शन करना भारत की संस्क्रति नही है. अगर आप सही मे देश के लिए करना है तो ढूंढो उन स्लीपर सैल और
पाकिस्तानी घुसपैठियो को जो हर राज्य मे मौजूद है जो सारी खूफिया जानकारी
पाकिस्तान तक पहुचाते है. ये देश का मामला है राजनीति बंद करके एक हो जाओ। अगर हम
सब एक हो जाए तो पाकिस्तान तो हमारे सामने कुछ नही. एक केंद्र मे विरोधी पार्टी है
वो समझती है विरोधी पार्टी होने का मतलब है सिर्फ विरोध करो उसको हर बात का विरोध
ही करना है ये कहकर की जनता ये चाहती है अरे जनाब जब जनता की बात आपको सुननी थी तब
आपके कान बंद थे और आज भी पता नही कौन से फिल्टर से होकर आवाज आपके कानो तक पहुँच
रही है जनता का आवाज जनता ने आपको सुना दी चुनाव मे। अब बेहतर होगा आप तर्क की
बाते करे और वो करे जो एक विपक्ष को करना चाहिए सरकार को सही काम मे सहयाग दे ओर
गलत कदम पर नसीहत..........
Comments
Post a Comment