नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
ठंडी रेत पर मस्ती में लेट कर
विरोधी को अपनी आवाजे लगाकर
कुश्ती के अखाड़े में एक नया दांव
नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
जलधर के ठंडे पानी में नहाना
पानी पर पत्थर को खूब नचाना
बारिश की बूंदों में कागज की नाव
नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
कपकपाती ठंडी में नानी की कहानियां
आज है प्रेम के सागर में डूबती जवानियां
कहां है वह अपनों से मिलने का चांव
नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
ठंडी रेत पर मस्ती में लेट कर
विरोधी को अपनी आवाजे लगाकर
कुश्ती के अखाड़े में एक नया दांव
नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
पानी पर पत्थर को खूब नचाना
बारिश की बूंदों में कागज की नाव
नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
कपकपाती ठंडी में नानी की कहानियां
आज है प्रेम के सागर में डूबती जवानियां
कहां है वह अपनों से मिलने का चांव
नदिया किनारे एक छोटा सा गांव
चंदा की चांदनी में मैं नंगे पांव
Comments
Post a Comment