Skip to main content

गुजर गयी ये शाम भी हर शाम की तरह

गुजर गयी ये शाम भी हर शाम की तरह
 अपने ही शहर मे हूँ गुमनाम की तरह 

 दीवारे बंद कमरे की कुछ बोलती नही 
 आँखे एक दूसरे को टटोलती नही 
 मुस्कान होठो पर खोलती नही 
 रात बढ गयी है बढते दाम की तरह

 गुजर गयी ये शाम भी हर शाम की तरह 
 अपने ही शहर मे हूँ गुमनाम की तरह

 छायी है उदासी सबके चहरे उदास है
 सब कुछ है फिर न जाने किसकी तलाश है 
 भाग दौड़ कर बुझ जायेगी ये कैसी प्यास है
 इच्छा बढ गयी है बढते नाम की तरह

 गुजर गयी ये शाम भी हर शाम की तरह 
 अपने ही शहर मे हू गुमनाम की तरह .

Comments

Popular posts from this blog

जमाना था न ये दिलकश, तेरे दीदार से पहले

जमाना था न ये दिलकश, तेरे दीदार से पहले । दीवाना हो गया था दिल, तेरे इजहार से पहले ।। कभी हाँ की,कभी न की, वो तेरी कशमकश तौबा । हजारों रंग वो आना, तेरे रूखसार पे पहले ।। जो तेरी आंख ...